वृंदावन : फर्जी डीएसपी गिरफ्तार, पहले भी पश्चिम बंगाल में पकड़ा जा चुका है आरोपी

वृंदावन : पुलिस ने एक फर्जी डीएसपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आया आरोपी वृंदावन में घूम-घूम कर लोगों पर रोब झाड़ता था। पुलिस ने आरोपी को वर्दी पहने हुए केशीघाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस को यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि फर्जी सीबीआई अधिकारी 2021 में पश्चिम बंगाल में फर्जी डीएसपी के रूप में गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चंदन नगर का निवासी है।
उसकी उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है। सिद्धार्थ स्नातक है और 5 जुलाई को मथुरा आया था तथा तभी से लोगों को अपने जाल में फंसाने का कार्य कर रहा था। आरोपी जगह-जगह घूम कर लोगों से वसूली कर रहा था।

शुक्रवार को वृंदावन पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहने घूम रहा है और खुद को डीएसपी बताकर लोगों को डरा रहा है। रंगजी चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह केशीघाट पहुंचे। जब पुलिस ने आरोपी सिद्धार्थ से जानकारी लेनी चाही तो वह सही जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस को शक हुआ और आरोपी को वृंदावन कोतवाली लाया गया।

आरोपी वृंदावन में अलग-अलग गेस्ट हाउसों में रुका और घूमने के लिए टैक्सी सेवा का उपयोग किया। इतना ही नहीं, सिद्धार्थ शराब के ठेकों पर जाकर भी उगाही कर रहा था। वृंदावन पुलिस को सिद्धार्थ के पास से पुलिस की वर्दी के अलावा मोबाइल में सीबीआई का आई कार्ड भी बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:
कासगंज : बकरियों को चराने गई 10 वर्षीय नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म
https://bhaskardigital.com/kasganj-a-youth-raped-a-10-year-old-minor/

भगवान राम की नगरी अयोध्या : एक बार फिर हुई शर्मसार, बुजुर्ग महिला को परिजनों नें छोड़ा सड़क किनारे हुई मौत
https://bhaskardigital.com/ayodhya-the-city-of-lord-ram-shamed-once/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल