
Voter Adhikar Yatra : भागलपुर में वोटर अधिकार यात्रा के तहत शुक्रवार को जीरो माइल चौक पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के रोड शो ने ऐतिहासिक दृश्य प्रस्तुत किए। हजारों समर्थक चौक से हवाई अड्डा जेल रोड तक एकत्रित हुए, कुछ समर्थक दोपहर से ही इंतजार कर रहे थे। यह नजारा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उत्सव जैसा था।
संथाल कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को जीवंत बना दिया। रोड शो से पहले भैंसों का झुंड भीड़ में घुस गया था, लेकिन स्थिति जल्दी नियंत्रण में आ गई। राहुल गांधी के आगमन पर समर्थकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया, और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।
वोटर अधिकार यात्रा में महागठबंधन के प्रमुख नेता भी शामिल हुए। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणु गोपाल ने अकबरनगर से खरैया तक यात्रा में भाग लिया। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस यात्रा में मुकेश सहनी, दीपांकर भट्टाचार्य, मानिक टायगोर, अखिलेश प्रसाद सिंह, राजेश राम और अलका लांबा भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े : मंगलूरु में लाशों को दफनाने का मामला निकला फर्जी, नकली खोपड़ी वाली कहानी भी झूठी; शिकायतकर्ता गिरफ्तार