यूपी में वोटर रिवीजन लिस्ट जारी, 6 फरवरी को जारी होगा फाइनल ड्राफ्ट, जानिए कब होंगे पंचायत चुनाव?

UP Panchayat Chunav 2026 : उत्तर प्रदेश में 2026 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत) के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस चुनाव के लिए विशेष मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी किया है, जिसमें बड़े बदलाव दिखाई दे रहे हैं। यह चुनाव ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, व्यापक पुनरीक्षण के बाद लगभग 40.19 लाख नए मतदाता इस सूची में शामिल किए गए हैं। इनमें अधिकांश युवा हैं, जिनमें करीब 15 लाख पहली बार वोट डालने वाले हैं। वर्तमान मतदाता संख्या अब 12.69 करोड़ हो गई है, जो 2021 के पंचायत चुनाव में 12.29 करोड़ थी। इस प्रक्रिया में 1.41 करोड़ नामों को हटाया गया है, जिनमें मृत मतदाता, गांव छोड़ चुके लोग और डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं। यह पूरी प्रक्रिया एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत की गई है, ताकि मतदाता सूची अधिक सटीक और पारदर्शी बन सके।

24 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक लोग अपनी मतदाता सूची का निरीक्षण कर सकते हैं। इसमें वे अपने नाम जोड़ने, हटाने या सुधार के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। विभाग इन दावों का निस्तारण 31 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक करेगा। निस्तारण के बाद 6 फरवरी 2026 को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इसके बाद पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन और सीटों पर आरक्षण तय होने का इंतजार रहेगा। आरक्षण और उससे संबंधित आपत्तियों के निपटारे के बाद ही चुनाव की तिथियां घोषित की जाएंगी।

यूपी में पंचायत चुनाव कब हो सकते हैं?

अधिकांश विशेषज्ञों का मानना है कि यह चुनाव अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच हो सकते हैं। माना जा रहा है कि यह चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल होंगे, जिसमें सभी राजनीतिक दल अपनी ताकत आजमाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने भरोसे को कायम रखने का प्रयास करेगी, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) अधिक से अधिक सीटें जीतकर 2027 के चुनाव के लिए अपनी स्थिति मजबूत करने का लक्ष्य रखेगी।

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भी अपनी-अपनी रणनीतियों के साथ चुनाव की तैयारी में हैं। कांग्रेस ने यह फैसला किया है कि वे अकेले चुनाव लड़ेंगे, हालांकि उन्होंने कहा है कि इसका सपा के साथ विधानसभा गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़े : स्टेशन के पास खुलेआम हो रहा देह व्यापार! यात्रियों को रोक कर युवतियां कहतीं हैं- ‘डरिए नहीं…’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें