
Voter Adhikar Yatra : लखीसराय के विद्यापीठ चौक पर राहुल तेजस्वी की मतदाता अधिकार यात्रा के स्वागत में राजद एमएलसी अजय कुमार सिंह द्वारा लगाए गए होर्डिंग्स फाड़े जाने से हंगामा हो गया।
एमएलसी अजय कुमार सिंह ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के कार्यकर्ताओं पर होर्डिंग्स फाड़ने का आरोप लगाया है। उसी जगह पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन द्वारा योजनाओं का शिलान्यास किया जाना है।
स्थानीय विद्यापीठ चौक पर राहुल तेजस्वी की मतदाता अधिकार यात्रा के स्वागत में राजद एमएलसी अजय कुमार सिंह द्वारा लगाए गए होर्डिंग्स फाड़े जाने के बाद हंगामा मच गया है।
एमएलसी अजय कुमार सिंह खुद वहां पहुंचे हैं और उपमुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा के कार्यकर्ताओं पर होर्डिंग्स फाड़ने का आरोप लगा रहे हैं।
कुछ देर बाद उसी जगह पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन द्वारा पथ निर्माण विभाग की 12 योजनाओं का शिलान्यास किया जाना है। कार्यक्रम स्थल पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
लखीसराय के एसडीओ और एसडीपीओ पहुंच गए। लखीसराय के पूर्व राजद विधायक फुलेना सिंह भी पहुँच गए। आखिरकार प्रशासनिक अनुरोध के बाद अजय कुमार सिंह को कार्यक्रम स्थल से हटा दिया गया। अब वहीं शिलान्यास समारोह शुरू होगा।