लॉकडाउन में पुलिस की दबंगई, बेवजह युवक को लाठियों सें पीटा-देखे VIDEO

 

बौंडी/बहराइच। वैश्विक महामारी के कारण सम्पूर्ण देश में लाकडाउन दौरान पुलिस पर जहां एक ओर लोग पुष्प वर्षा कर उनका आभार प्रकट कर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। वहीं  पुलिस दोहरा चरित्र सामने आया है।बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंदौसा गांव निवासी जसीम पुत्र शमीम अंसारी गेंहू देखने सुबह अपने खेत गया था। खेत से वापस आ रहा था तभी बौंडी थाने के दो सिपाही आये और जसीम से नाम पूछकर लाठी व लात घूंसे से मारने लगे।

शोरगुल सुनकर ग्रामीण दौड़े। अपने आपको घिरता देख दोनों सिपाही मौके से फरार हो गये। ग्रामीणों व पीड़ित के मुताबिक सिपाही अरूण कुमार सिंह व अन्य एक हमराही के साथ लहुलुहान कर भाग गए हैं। पुलिस की पिटाई से पीड़ित बेहोश हो गया। वहीं उसकी शरीर में काफी चोट आयी। ग्रामीणों ने जख्मी को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।इस संबंध में एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें