विकासनगर: अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं

विकासनगर। शुक्रवार को त्यूनी तहसील के फेडीज गांव में अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष लीलावती राणा ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान पेयजल, विद्युत, आवास, सड़क, पेंशन, कृषि, किसान निधि समस्या सुनीं। उन्होंने सभी अधिकारियों को समस्या निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कोई भी अधिकारी मौजूद न होने पर आयोग के अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को आयोग में तलब किया जाएगा।‌ इस दौरान महिला समूह की महिलाओं ने आयोग के बाद अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ देखकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ तांदी नृत्य भी किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाए जनजाति लोगों को मिले। फेडीज में जनजाति आयोग की अध्यक्ष ने 92 वर्षीय मूर्ति राम गौड़ द्वारा हस्तलिपिक पाबुची विद्या (कश्मीरी विद्या) का विमोचन किया गया। इस दौरान पुष्प गुच्छ देकर अध्यक्ष ने उन्हें सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि इस उम्र में भी वह आज पढ़ और लिख सकते हैं। उनके द्वारा लिखी गई किताब आज भी स्वच्छ और साफ लेख में लिखी गई है। 

इस मौके पर ब्लाक मिशन प्रबंधक डॉ. पूजा गौड़, सुरेंद्र सिंह राणा, शूरवीर डोभाल, रुस्तम राणा, एडीओ समाज कल्याण खजान सिंह आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें