विकासनगर: हनोल को मास्टर प्लान में शामिल करने पर जताया आभार

विकासनगर।‌ हनोल को मास्टर प्लान में सम्मिलित किए जाने पर रूद्र सेना के संस्थापक राकेश उत्तराखंडी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को  मकान के बदले मकान‌ के साथ ही उन्हें रोजगार भी दिया जाए, जिससे उनके साथ कोई अन्याय न हो।

प्रभावित लोग पीढ़ी दर पीढ़ी यहां निवास कर रहे हैं। हनोल में निवासरत लोग देवता से जुड़े हुए हैं, जिस कारण उनका हक-हकूक ‌मिले। हनोल को मास्टर प्लान में सम्मिलित किए जाने पर क्षेत्र का विकास होगा। साथ ही लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां पर देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को महासू मंदिर हनोल में पहुंचने का न्योता दिया है। इससे क्षेत्र का विकास होगा। वहां के लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें