
विकासनगर। नीट परीक्षा में हुई धांधली के बाद छात्रों और जनता का आक्रोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं अब यह मामला राजनीतिक रंग भी लेने लगा है, जिसके चलते कांग्रेस को भी बैठे बिठाए एक मुद्दा मिल गया है। शनिवार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय किशोर की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते प्रदर्शन किया
और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे संजय किशोर ने कहा कि प्रदेश होने वाली परिक्षाओं के बाद अब नीट जैसी परीक्षा में हुई धांधली केंद्र सरकार पर बड़े सवाल खड़ा करती है। इस मामले में शिक्षा मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए और लाखों छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षा रद कर दोबारा करवाई जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले को लेकर सड़कों पर उतरने को विवश होंगे। धरना और प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश सचिव विकास शर्मा, अभिनव ठाकुर, शम्मी प्रकाश, सुभाष चंदेल आदि मौजूद रहे।















