विकास पर 18 आपराधिक मामले दर्ज, कई राज्यों में सक्रिय था गिरोह का नेटवर्क

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शहर में सक्रिय गैंगस्टर गोल्डी बरार के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए गिरोह के एक सदस्य को धर दबोचा है। बता दें कि राजधानी दिल्ली शहर में क्राइम ब्रांच टीम द्वारा गैंगस्टरो को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया गया है। इस दौरान उत्तरी जिले में टीम ने अभियान के तहत गोल्डी बरार-रोहित गोदारा गिरोह के कुख्यात सदस्य विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र में दर्ज 18 संगीन आपराधिक मामलों में शामिल हैं। आरोपी कई मामलों में उद्घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका था।
इस दौरान डीसीपी पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी विकास (उर्फ) विक्की गोल्डी बरार के लिए सक्रिय रूप से कामो में सक्रिय था। वह गिरोह के लिए फायरिंग, लूट और जबरन वसूली जैसी वारदातों को अंजाम देता रहता था। आरोपी चाणक्यपुरी थाना क्षेत्र में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में फरार था, जिसमें वह अवैध हथियार के साथ पकड़ा गए थे, लेकिन मुख्य आरोपी अपने साथियों को छोड़कर मौके से फरार हो गया था। इसी मामले में उसे भगोड़ा घोषित किया गया था।


पुलिस की जांच में सामने आया है कि वर्ष 2023 में विकास (उर्फ) विक्की ने गुरुग्राम में एक फ्लैट किराए पर लेकर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह के करीब 10 सदस्यों को ठहराया था। इन बदमाशों की योजना अदालत परिसर में कौशल चौधरी गिरोह के सरगना की हत्या करने की थी। हालांकि समय रहते पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि विकास मौके से फरार हो गया था, जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
डीसीपी ने कहा कि आरोपी विकास (उर्फ) विक्की की पहचान गोल्डी बरार के भरोसेमंद सहयोगी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह जेल में रहते हुए उसका संपर्क लॉरेंस बिश्नोई से हुआ था, लेकिन बाद में गिरोह के अंदरूनी मतभेदों के चलते उसने गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गुट का साथ देना शुरू कर दिया था, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद वह लगातार फरार चल रहा था। साथ ही गिरोह के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से वसूली और लूट की घटनाओं को अंजाम देता रहा।


दिल्ली पुलिस के अनुसार, जून 2025 में कई कारोबारियों को गोल्डी बरार की ओर से फिरौती की धमकी भरे कॉल किए गए थे। इसी कड़ी में चाणक्यपुरी इलाके में एक क्लब के बाहर फायरिंग की साजिश रची गई थी, जिसमें विकास (उर्फ) विक्की की अहम भूमिका थी। हालांकि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के एक साथी को पकड़ लिया था, जबकि वह फिर फरार होने में कामयाब हो गया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर आरोपी को उत्तर प्रदेश के लोनी इलाके से गिरफ्तार किया। डीसीपी ने कहा कि आरोपी विकास (उर्फ) विक्की की गिरफ्तारी से गोल्डी बरार गिरोह की दिल्ली-एनसीआर में गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है। उससे जुड़े अन्य नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें