VIDEO : मंडी में लैंडस्लाइड के बाद स्थिति का जायजा लेने गए थे पूर्व CM जयराम ठाकुर, पलक झपकते ही गिरा पहाड़, जान बचाकर भागे

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार को एक भयानक लैंडस्लाइड की घटना में पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बाल-बाल बचे। यह हादसा उस समय हुआ जब वे सिराज विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। अचानक ही एक पूरी पहाड़ी का बड़ा हिस्सा ढह गया, जिससे आस-पास का मलबा और पत्थर तेजी से गिरने लगे।

इस खौफनाक दृश्य का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जयराम ठाकुर और उनके सुरक्षाकर्मी जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कैसे पहाड़ का एक हिस्सा अचानक ही ढह जाता है, जिससे वहां मौजूद सभी लोग खतरे से बचने के लिए भागते हैं। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।

हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश लगातार कहर बरपा रही है, और भारी वर्षा के कारण जगह-जगह भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। सिराज में हुई इस घटना ने फिर से स्थानीय प्रशासन और जनता की चिंता बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार, जयराम ठाकुर कई दिनों से अपने विधानसभा क्षेत्र सिराज में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। वे लगातार बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा ले रहे थे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दे रहे थे।

हादसे के समय, उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी और समर्थक तुरंत ही सुरक्षित स्थान की ओर भाग गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, और लोग इस खौफनाक मंजर को देखकर सकते में आ गए हैं।

प्रशासन ने इलाके में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं, और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

दो साल पहले 6 करोड़ का बना पुल हुआ जमींदोज जलभराव बना बच्चों की पढ़ाई में बाधा संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन बिजली 3 घंटे ही आ रही… मंत्री बोले- बोलो जय सिया राम बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत