वीबी-जी राम जी जनजागरण अभियान का उत्तराखंड में आगाज, समन्वय टोलियां गठित

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी शनिवार से प्रदेश में राष्ट्रव्यापी वीबी-जी राम जी जनजागरण अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इसकी औपचारिक शुरुआत प्रदेश स्तरीय कार्यशाला से होगी, जिसमें अभियान की रूपरेखा और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि एक दिवसीय कार्यशाला में पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी बैठक में भाग लेंगे।

जनजागरण अभियान के प्रदेश स्तरीय समन्वय की जिम्मेदारी कुन्दन परिहार के नेतृत्व में किसान मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, दायित्वधारी भुवन विक्रम डबराल, देशराज कर्णवाल और प्रदेश सह संयोजक उमेश त्रिपाठी को सौंपी गई है। अभियान के तहत प्रदेशभर में सम्मेलन, घर-घर संपर्क, किसान पदयात्रा, ट्रैक्टर और बैलगाड़ी रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित कर जन-जन तक पहुंच बनाई जाएगी।

ये भी पढ़े – उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता आज लेंगे शपथ

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें