वासुदेव देवनानी ने लंदन में ऐतिहासिक अंबेडकर हाउस का अवलोकन किया

New Delhi : राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपनी लंदन यात्रा के दौरान शनिवार को डॉ. भीम राव अंबेडकर हाउस संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने भवन के भूतल पर डॉ अंबेडकर की कांस्य प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने लगभग एक घंटे तक म्यूजियम में रह कर वहां डॉ. अंबेडकर के दुर्लभ साहित्य का अध्ययन किया। देवनानी ने बताया कि बाबा साहेब ने लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स में प्रवेश लेकर यहाँ अध्ययन किया और इसी मकान में रह कर सामाजिक न्याय, आर्थिक नीति सहित भारतीय समाज की व्यवस्थाओं के विभिन्न विषयों पर शोध कार्य किए। देवनानी ने म्यूजियम में रखी विजिटर बुक में लिखा कि लंदन स्थित यह स्मारक बाबा साहेब के आदर्शो का पवित्र स्थल है और समस्त भारतीयों के लिए एक अति महत्वपूर्ण स्थान है।

यह भी पढ़े : Mathura : जाम से कराह उठा वृंदावन, भक्तों की यात्रा बनी परेशानी का कारण

यश का अगला धमाका: पीएस मिथ्रन के साथ साइंस-फिक्शन थ्रिलर, 2026 में शुरू होगी शूटिंग!

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें