Vadodara Rape : गर्भधारण के लिए पति का स्पर्म काउंट कम था, ससुर और नंदोई ने किया बहू से रेप, FIR दर्ज

Vadodara Rape Case : गुजरात के वडोदरा से एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। 40 वर्षीय एक महिला ने अपने ससुर और ननद के पति पर कथित तौर पर कई बार रेप करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि इन घटनाओं का मकसद उसे गर्भवती बनाने का था, क्योंकि उसके पति का स्पर्म काउंट बहुत कम था।

महिला ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2024 में हुई और वह पति के घर रहने लगी। कुछ ही हफ्तों बाद, परिवार ने कहा कि उसकी उम्र के कारण वह गर्भवती नहीं हो सकती। मेडिकल जांच में पता चला कि उसके पति का स्पर्म काउंट अत्यंत कम है। डॉक्टरों की सलाह पर उसने IVF ट्रीटमेंट भी कराया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वह आगे का इलाज कराने से भी मना कर दी और गोद लेने का सुझाव दिया गया, लेकिन परिवार ने इससे इनकार कर दिया।

महिला का आरोप है कि जुलाई 2024 में, एक रात वह अपने कमरे में सो रही थी, तभी उसका ससुर कमरे में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। विरोध करने पर उसे थप्पड़ मारे गए। जब उसने इस बात की जानकारी अपने पति को दी, तो उन्होंने चुप रहने को कहा और धमकी दी कि यदि उसने किसी से बात की, तो उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल कर दी जाएंगी।

पीड़िता ने यह भी बताया कि ससुर ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। ननद के पति ने दिसंबर 2024 में उसके साथ रेप किया और यह सिलसिला कई बार चलता रहा। जून 2025 में वह गर्भवती हुई, लेकिन जुलाई में उसका गर्भपात हो गया।

आखिरकार, महिला ने जुलाई के आखिरी हफ्ते में हिम्मत जुटाकर पुलिस से संपर्क किया। नवापुरा पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद रविवार को ससुर, ननद के पति और पति के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने कहा है कि मामले की आगे की जांच जारी है और सभी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

यह मामला एक बार फिर से घरेलू शोषण और पारिवारिक दबाव की गंभीरता को सामने लाता है, जिससे समाज और कानून दोनों को सख्ती से निपटना जरूरी हो गया है।

यह भी पढ़े : Bihar : इस बड़ी पार्टी ने किया सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान, मच गया सियासी घमासान

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल