छत्तीसगढ़ में निकली अमीन के पदों पर वैकेंसी, 12वीं पास कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने जल संसाधन विभाग में अमीन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 50 पद भरे जाएंगे

आवेदन की तारीखें

  • आवेदन शुरू: 23 सितंबर 2025
  • अंतिम तारीख: 17 अक्टूबर 2025 (शाम 5 बजे तक)
  • आवेदन लिंक: vyapamcg.cgstate.gov.in

परीक्षा की जानकारी

  • संभावित परीक्षा तिथि: 7 दिसंबर 2025
  • परीक्षा समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक
  • परीक्षा केंद्र: राज्य के 16 जिला मुख्यालय
  • प्रवेश पत्र उपलब्ध: 1 दिसंबर 2025 से व्यापम की वेबसाइट पर
  • आवेदन सुधार: 18 से 20 अक्टूबर 2025 तक

पदों का विवरण और आरक्षण

  • कुल पद: 50
  • महिलाओं के लिए: 6 पद
  • भूतपूर्व सैनिकों के लिए: 7 पद
  • दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए: 1 पद

पात्रता

  • शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास
  • निवास: छत्तीसगढ़ का मूल निवासी
  • आयु सीमा (1 जनवरी 2025 तक):
    • न्यूनतम: 18 वर्ष
    • अधिकतम: 30 वर्ष
    • आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट

वेतनमान

  • स्तर: लेवल-6
  • वेतन: ₹22,400 से ₹71,200 प्रति माह

आवेदन शुल्क

  • उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
    1. आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म भरें।
    2. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
    3. शुल्क का भुगतान करें।
    4. फॉर्म जमा करने के बाद प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें