Uttarakhand Nikay Chunav Result : रिजल्ट में हुई गड़बड़ी तो कर लूंगी आत्मदाह, कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने दी चेतावनी

Uttarakhand Nikay Chunav Result : आज शनिवार को उत्‍तराखंड निकाय चुनाव का परिणाम जारी हो रहा है। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। राज्य के 100 नगर निकायों के चुनाव के लिए निकाय प्रमुख, पार्षद व सभासद-सदस्य के 1382 पदों पर 5405 प्रत्याशियों के लिए हुए मतदान की आज मतपेटियां खोल दी गई हैं। कुछ ही देर में सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।

बता दें कि 23 जनवरी को त्‍तराखंड निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ था। आज मतगणना हो रही है। मतगणना के लिए कुल 54 केंद्र बनाए गए हैं, 986 टेबल पर मतों की गिनती हो रही है। इसी बीच कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने आत्मदाह की चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा है कि अगर मतगणना में गड़बड़ी की गई तो वह अपनी जान दे देंगी।

कांग्रेस विधायक ममता राकेश भगवानपुर नगर पंचायत सीट से प्रत्याशी हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मतगणना में जरा भी गड़बड़ी की गई तो वह आत्मदाह कर लेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन पूरी तरह से मनमानी पर उतर आया है और भाजपा के एजेंट के रूप में यहां पर काम कर रहा है। वहीं प्रशासन किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावनाओं से इनकार कर रहा है और विधायक के आरोप को सिरे से नकार रहा हे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

सीएम योगी ने कानपुर मेट्रो में किया सफर अश्विनी वैष्णव ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति का किया स्वागत परिवार संग भारत आ रहे जेडी वेंस, पीएम मोदी के साथ डिनर टेबल पर होगी अहम बातचीत Kia मोटर्स प्लांट से 900 इंजन चोरी, पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार हिंदू एकता के लिए मोहन भागवत का नया फॉर्मूलाlatest news hindi , web stories