
देहरादून : उत्तराखंड के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को नए साल के अवसर पर बड़ी खुशखबरी मिली है। मंगलवार को कार्मिक विभाग ने आईएएस अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए, वहीं गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के आदेश जारी किए। इस बार आठ अपर सचिवों को सचिव के पद पर प्रोन्नत किया गया है।
2010 बैच के आईएएस अधिकारियों—डॉ. अहमद इकबाल, सोनिका, रंजना राजगुरु, ईवा, आशीष श्रीवास्तव, आनंद स्वरूप, देवकृष्ण तिवारी, उमेश नारायण पांडेय और राजेंद्र कुमार—को सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई। इनमें ईवा को प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण परफॉर्मा प्रोन्नति प्रदान की गई है। इसके अलावा, 2001 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम को लेवल-15 ग्रेड में प्रोन्नत किया गया। 2013 बैच के आईएएस मयूर दीक्षित, वंदना, विनीत कुमार, रीना जोशी और डॉ. आनंद श्रीवास्तव को चयन वेतनमान लेवल-13 में पदोन्नति दी गई। 2017 बैच की आईएएस नमामि बंसल, गौरव कुमार, संदीप तिवारी, रवनीत चीमा, विनोद गिरी गोस्वामी, प्रशांत कुमार आर्या, आशीष कुमार भटगाई, प्रकाश चंद्र, दीप्ति सिंह और निधि यादव को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान लेवल-12 में पदोन्नत किया गया। वहीं, 2022 बैच के आईएएस दीपक रामचंद्र सेठ, राहुल आनंद और आशिमा गोयल को वरिष्ठ वेतनमान लेवल-11 प्रदान किया गया।
आईपीएस अधिकारियों की बात करें तो, एडीजी अभिनव कुमार को डीजी रैंक, डीआईजी निवेदिता कुकरेती, पी. रेणुका देवी और बरिंदरजीत सिंह को आईजी पद पर पदोन्नति मिली। इसके अलावा प्रहलाद नारायण मीणा, प्रीति प्रियदर्शिनी और यशवंत सिंह को एसएसपी से डीआईजी पद पर प्रोन्नति दी गई। आईपीएस तृप्ति भट्ट और रामचंद्र राजगुरु को सेलेक्शन ग्रेड-13, आईपीएस अर्पण यदुवंशी को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड और आईपीएस निशा यादव व जितेंद्र चौधरी को वरिष्ठ वेतनमान लेवल-11 प्रदान किया गया।सभी पदोन्नति आदेश 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे।















