उत्तराखंड : दीपावली से पहले कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, सरकार दे सकती है बोनस और बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता

देहरादून : प्रदेश सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा दे सकती है। वित्त विभाग ने कर्मचारियों को बोनस और महंगाई भत्ता (डीए) देने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, सरकार जल्द ही इसका औपचारिक ऐलान कर सकती है।

केंद्र सरकार ने हाल ही में कर्मचारियों के लिए तीन प्रतिशत डीए वृद्धि को मंजूरी दी है। इसके तहत एक जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते की दर 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दी गई है। इसी तर्ज पर उत्तराखंड सरकार भी राज्य कर्मचारियों को बोनस और संशोधित डीए देने की संभावना है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दीपावली से पहले बोनस और डीए जारी करने की मांग की है। इस संबंध में अपर सचिव वित्त डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि बोनस और डीए जारी करने की प्रक्रिया शासन स्तर पर प्रगति पर है, और शीघ्र ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें