Uttarakhand : फेरबदल के बाद कांग्रेस जुटी मिशन 2027 पर, भाजपा ने कहा ‘भूल’

देहरादून: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में पूरी सक्रियता दिखा रही है। हाल ही में प्रदेश संगठन में हुए बड़े फेरबदल के तहत गणेश गोदियाल को फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भी प्रदेश कांग्रेस की कमान उनके हाथों में थी। कांग्रेस अब आगामी चुनाव 2027 के लिए रोडमैप तैयार कर रही है ताकि बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

प्रदेश संगठन में बदलाव के साथ ही वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को प्रदेश चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इस कदम के बाद पार्टी नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और पार्टी भाजपा के भ्रष्टाचार, धनबल और वोट चोरी जैसे मुद्दों का मुकाबला करने के लिए कारगर रणनीति तैयार करेगी। उन्होंने साथ ही चेतावनी दी कि पार्टी को अंदर से मजबूत बनाए रखना होगा और विष पुरुषों को दूर रखना होगा।

भाजपा ने कांग्रेस की सक्रियता पर तंज कसा है। वरिष्ठ नेता विनोद चमोली ने कहा कि पिछले चुनाव में यही नेता सक्रिय थे, लेकिन कांग्रेस सफल नहीं हो पाई थी। उन्होंने कहा कि 2027 में भी यदि कांग्रेस इन्हीं नेताओं पर भरोसा करेगी, तो यह उसकी बड़ी भूल साबित हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें