
- यूपीनेडा और अमृत 2 को मिला सर्वश्रेष्ठ स्टॉल का सम्मान’
Lucknow : पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर इंस्टॉलेशन में भी प्रदेश ने पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस प्रदर्शनी में विभागीय उपलब्धियां योजनाओं व उत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश बनाए जाने के प्रयासों को प्रस्तुत किया गया।
इस उत्कृष्ट कार्य के कारण यूपीनेडा को पूरे देश में पहचान मिली है और यह सफलता केन्द्र व राज्य के उचित मार्गदर्शन का प्रत्यक्ष परिणाम है। ऊर्जा मंत्री ने अर्न्तराष्ट्रीय व्यापार मेला में यूपीनेडा के स्टाल पर यह विचार व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऊर्जा विभाग के अंतर्गत आने वाले यूपीनेडा के स्टॉल तथा नगर विकास विभाग के अमृत 2 स्टॉल को सर्वश्रेष्ठ स्टॉल का खिताब प्राप्त हुआ।
अयोध्या को देश की पहली सोलर सिटी के रूप में विकसित किया गया है।किसानों के बिजली चालित नलकूपों को सोलर नलकूपों में बदलने की दिशा में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर है। प्रदेश में शहरी क्षेत्रों में पाइप से पेयजल और सीवरेज कवरेज की जा रही है,साथ ही जल संरक्षण, उपचारित अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग और जल निकायों के पुनर्जीवन पर विशेष बल दिया जा रहा है।
जल की चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देकर सतत शहरी विकास का मार्ग भी प्रशस्त किया जा रहा है। प्रदर्शनी में अमृत दो मिशन के प्रमुख कार्यों में जलाशयों का पुनरुद्धार और अपशिष्ट जल शोधन को विशेष रूप से दर्शाया गया है।
ये भी पढ़ें: सरकार ने एससी मुर्मू को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया
Kasganj : दीवार में नकब लगाकर चोर ले उड़े लाखों के जेवरात, पुलिस जांच में जुटी