उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

  • नए साल पर प्रदेश के युवाओं को सरकार का तोहफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को नए साल पर एक बड़ा तोहफा दिया है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 32679 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन बुधवार को जारी कर दिया है। सिविल पुलिस के अलावा पीएसी विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डन तक के पद भर्ती में शामिल है सिविल पुलिस में महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 10469 पदों पर भर्ती होगी। वहीं PAC में पुरुषों के लिए 150131 पद खाली है। यूपी एसएसएम में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 1341 वैकेंसी निकली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर से शुरू हो गई है।30 जनवरी 2026 तक फॉर्म भरे जाएंगे, इच्छुक उम्मीदवार भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट अप bpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले Upprpb.in पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

वर्ष 2025 में दूसरी बड़ी भर्ती है। प्रदेश के युवाओं को इस भर्ती इंतजार था।

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के ईडब्ल्यूएस और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ₹500 रूपये शुल्क अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जनजाति के लिए ₹400 रूपये शुल्क रखा गया है।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए शैक्षिक योगिता 12 वीं पास रखी गई,आवेदक के पास मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर में ओ लेवल या उससे हाई लेवल का सर्टिफिकेट प्रादेशिक सेवा में काम से कम 2 वर्ष की सेवा एसएससी का भी प्रमाण पत्र होने पर छूट मिलेगी।

जारी नोटिफिकेशन में पुरुष अभ्यर्थी 1 जुलाई 2025 तक न्यूनतम 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो और अधिकतम 22 वर्ष की आयु से अधिक ना हो महिला अभ्यर्थी के लिए आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष है। महिला विद्यार्थी का जन्म 2 जुलाई 2000 से पहले और एक जुलाई 2007 के बाद नहीं होना चाहिए आरक्षित वर्गों स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और अन्य विशेष श्रेणियां के अभ्यर्थियों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें