
Donald Trump Power : अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक महत्वपूर्ण झटका देते हुए वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई पर रोक लगाने वाला प्रस्ताव पास कर दिया है। इस फैसले के तहत, अब ट्रंप प्रशासन बिना कांग्रेस की अनुमति के वहां सेना भेजने में सक्षम नहीं रहेगा। इसे ‘वार पावर्स रेजोल्यूशन’ के नाम से जाना जाता है, जिसे 52-47 वोटों से मंजूरी मिली है। यह कदम ट्रंप की आक्रामक नीतियों पर सीधी चोट माना जा रहा है और यह संकेत है कि कांग्रेस अब सैन्य मामलों में अपनी ताकत का इस्तेमाल करने को तैयार है।
ट्रंप के खिलाफ 52 वोट समर्थन में 47 वोट पड़े
सीनेट में इस प्रस्ताव पर हुई मतदान में कुल 52 सांसदों ने समर्थन किया, जबकि 47 ने विरोध में वोट डाला। यह प्रयास दोनों पक्षों का संयुक्त प्रयास था, जिसे बाइपार्टिजन समर्थन मिला। इस प्रस्ताव का उद्देश्य स्पष्ट है- ट्रंप अब वेनेजुएला में अपने निर्णयों के लिए कांग्रेस से अनुमति लेने के बिना कोई भी सैन्य कार्रवाई नहीं कर पाएंगे। यह कदम ट्रंप प्रशासन के लिए एक चेतावनी भी है और उनके मनमाने फैसले को रोकने का संकेत है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, यह कदम अधिकतर प्रतीकात्मक है, लेकिन इसका राजनीतिक अर्थ बहुत गहरा है। यह कांग्रेस की शक्ति का एक दुर्लभ प्रदर्शन है, जिसने युद्ध जैसे बड़े फैसलों में अपनी भूमिका को मजबूत किया है। सीनेट ने यह संदेश दे दिया है कि बड़े युद्धों और सैन्य हस्तक्षेपों के मामले में कांग्रेस की राय जरूरी है।
वेनेजुएला मामले मे ट्रम्प के खिलाफ प्रस्ताव पास
वेनेजुएला के मुद्दे पर अमेरिका में लंबे समय से बहस चल रही थी। ट्रंप सरकार का रुख आक्रामकता की ओर था, लेकिन अब इस प्रस्ताव के पास होने से उन पर दबाव बढ़ जाएगा। भविष्य में किसी भी सैन्य कदम के लिए ट्रंप को अब जवाबदेह ठहराया जाएगा और उन्हें कांग्रेस की अनुमति लेनी होगी।















