UPSI Vacancy 2025 : यूपी पुलिस में निकली बंपर नौकरी! सब इंस्पेक्टर पद के लिए 4543 भर्तियां, आयुसीमा में मिलेगी छूट

UPSI Vacancy 2025 : उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (UPSI) की 4543 भर्तियां हो चुकी हैं। आवेदन करने का लिंक भी भर्ती बोर्ड ने खोल दिया है। इसी बीच, जो अभ्यर्थी अपनी उम्र को लेकर चिंतित थे, उनके लिए एक अच्छी खबर है। यूपी पुलिस दरोगा की नई भर्ती में सभी अभ्यर्थियों को 3 वर्षों की अतिरिक्त उम्र सीमा की छूट दी गई है।

यह छूट केवल इस बार ही मान्य होगी। हां, आयु सीमा में यह अतिरिक्त छूट जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य वर्गों के लिए भी लागू होगी। जिनकी जन्मतिथि का वर्ष 1994 है, वे भी सब इंस्पेक्टर का फॉर्म भर सकते हैं।

UPSI नई भर्ती 2025: योग्यता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए किसी भी विषय से ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। डिग्री या मार्कशीट की आवश्यकता फॉर्म भरने के समय होगी। जो अभ्यर्थी डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष में हैं या रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते। शैक्षिक योग्यता के साथ-साथ शारीरिक मानक भी इस भर्ती के लिए जरूरी हैं; पुरुष अभ्यर्थियों की ऊंचाई 168 सेमी और महिलाओं की 152 सेमी होनी चाहिए।

UP पुलिस SI आयु सीमा: कैटेगिरी अनुसार विवरण

इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, और अधिकतम 28 वर्ष। इसके साथ ही, 3 वर्ष की आयु सीमा की छूट भी दी जाएगी। जन्मतिथि के आधार पर आप नीचे दी गई तालिका से आयु सीमा का पता लगा सकते हैं।

इस नई पुलिस भर्ती से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपी भर्ती बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : Suresh Raina : अवैध सट्टेबाजी एप में फंसे क्रिकेटर सुरेश रैना, ED कर रही है पूछताछ

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें