UP Weather : उत्तर भारत में आ रही आफत! लखनऊ सहित यूपी के इन जिलों में होगी बारिश, 9 राज्यों में आंधी-पानी का अलर्ज

UP Weather : उत्तर भारत में ठंडक कम होने के बाद अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। 22 से 25 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ कुल 9 राज्यों में तेज बारिश का खतरा मंडरा रहा है। इस बारिश के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

9 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

IMD के अनुसार, 22 से 25 जनवरी के बीच हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। साथ ही, इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में आज (20 जनवरी) बिजली कड़कने के साथ ही बारिश की संभावना है, जो मुश्किलें बढ़ा सकती है। इसके अलावा, 22-25 जनवरी के बीच पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी 20 और 21 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है।

दिल्ली में खिलेगी धूप

दिल्ली में आज (20 जनवरी) का तापमान सुबह 8 डिग्री तक रहेगा, जबकि दोपहर में अच्छी धूप देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने 23 जनवरी से राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। आने वाले 3-4 दिनों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है। फिलहाल, शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बरसेंगे बादल

उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। शीतलहर और कोहरा अब कम हो रहा है। बाराबंकी, कानपुर, रायबरेली समेत आसपास के जिलों में कोहरा कम हुआ है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में हल्का से मध्यम कोहरा बना हुआ है। दिन का तापमान अब 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है। वाराणसी में मौसम साफ हो रहा है और दिन में धूप निकल रही है। पश्चिम यूपी में सुबह कोहरा रहा, लेकिन दिन चढ़ते ही कोहरा छंट गया है।

लखनऊ में हो सकती है छिटपुट बारिश

लखनऊ में सोमवार को मौसम ने अलग ही रंग दिखाए। पारा 5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 26.4 डिग्री तक पहुंच गया। रात का तापमान भी 11.6 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार, मंगलवार सुबह धुंध छाने की संभावना है, लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा। बादलों और छिटपुट बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

बिहार में इन जिलों में गिरेगा तापमान

उत्तर प्रदेश से सटे बिहार में भी मौसम का मिजाज बदलने लगा है। IMD के अनुसार, 20 जनवरी से बिहार के कई शहरों का तापमान गिरने की संभावना है। पटना, गया, जहानाबाद, बक्सर, सिवान, भोजपुर, सारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार और अररिया जैसे जिलों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी हो सकती है। सुबह के समय 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान है।

यह भी पढ़े : क्रूर बाप की हैवानियत! मां ने 7 साल की बेटी को चंगुल से निकालकर पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें