UP Weather : लखनऊ से अयोध्या तक कड़ाके की ठंड का सितम जारी, 25 जिलों में कोल्ड-डे घोषित

UP Weather : उत्तर प्रदेश में इस समय कड़ाके की सर्दी ने कहर बरपा रखा है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में घने कोहरे और बर्फीली हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। आज भी कई जिलों में शीत दिवस की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके कारण अधिकांश क्षेत्रों में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आई कमी की वजह से कई स्थानों पर तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने 8 जनवरी को भी प्रदेश के 25 जिलों में घने कोहरे और कोल्ड डे की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में कोहरे की परत के कारण मौसम में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी होने के बाद फिर से 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में आज भी मौसम शुष्क बना रहेगा। पश्चिमी संभाग के नोएडा, मेरठ, झांसी समेत कई जिलों में घने कोहरे का प्रभाव रहेगा। पूर्वी यूपी में राजधानी लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी जैसे शहरों में शीत दिवस की चेतावनी जारी की गई है। यहां बर्फीली हवाओं के साथ घना कोहरा छाया रहेगा।

इन 25 जिलों में शीत दिवस की चेतावनी जारी:

  • लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, कानपुर, अमेठी, गोंडा, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, जौनपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाज़ीपुर, वाराणसी, चंदौली।

वहीं, कोहरे के यलो अलर्ट के साथ ही कई जिलों में तेज हिमपात और घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है।

प्रदेश के सबसे ठंडे जिले भीषण ठंड की चपेट में हैं। अयोध्या और आजगमढ़ में न्यूनतम तापमान सिर्फ 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गोरखपुर, चुर्क और अलीगढ़ जैसे शहरों में भी तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इस भीषण ठंड के चलते लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। सड़क, हवाई और रेल यातायात पर कोहरे का प्रभाव पड़ा है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

सर्दी को देखते हुए प्रदेश के अधिकांश जिलों में स्कूलों की छुट्टियां भी बढ़ा दी गई हैं। घरों में दुबके रहने को मजबूर लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। दिन में थोड़ी धूप निकलने के बावजूद तापमान में कोई खास राहत नहीं मिल रही है। हवाओं की ठंडक और कोहरे की चादर ने लोगों का जीवन कठिन बना दिया है।

यह भी पढ़े : प्रेमी के लिए महिला ने पति को उतारा मौत के घाट, धोखे से जंगल बुलाया फिर काट दिया सिर, दोनों गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें