UP : दो साल के बच्चे के गले में फंसा क्लेचर, मुंह से आने लगा खून; एक्सरे में देखा तो डॉक्टर हैरान…

UP : उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र के कुईकोल गांव की 2 वर्षीय मासूम बच्ची करिश्मा खेल-खेल में ही अपने बालों में लगाने वाला क्लेचर निगल गई। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तो हड़कंप मच गया। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। 

बच्ची को सांस लेने में कठिनाई हो रही थी और गले के संवेदनशील हिस्से में फंसे क्लेचर के कारण उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक हो गई थी। एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष त्रिपाठी ने बताया कि बच्ची की हालत बहुत ही गंभीर थी। उनके अथक प्रयास से गले में फंसे क्लेचर को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया है, और अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। 

डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने अब तक लगभग 24 से अधिक बच्चों के गले से सिक्के और अन्य वस्तुएं निकालकर जान बचाई है। एक्सरे में स्पष्ट रूप से यह नहीं दिख रहा था कि क्लेचर की साइज क्या है, क्योंकि वह काफी बड़ा था, फिर भी चिकित्सकों ने अपने विशेषज्ञता का प्रयोग कर सफलता प्राप्त की। 

डॉक्टर ने माता-पिता से अपील की है कि वे अपने छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को नुकीली और सिक्के जैसी वस्तुएं मुंह में डालने से रोकें। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों की आदत होती है कि वे ऐसी वस्तुएं मुंह में डालते हैं, इसलिए माता-पिता को सतर्क रहना चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं न हों।

यह भी पढ़े : इसको सेट कर दो इसको सेट कर दो ये नहीं चलेगा… अशोक गहलोत बोले- ‘कोई नेता जिलाध्यक्ष के लिए पंचायती ना करे’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें