
उत्तर प्रदेश सरकार ने होमगार्ड संगठन में प्लाटून कमांडर के 2314 पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि इस प्रक्रिया की शुरुआत अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव से पहले ही कर दी जाएगी।
इसके अलावा राज्य में 44 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती भी प्रस्तावित है। साथ ही, कंपनी कमांडर और मिनिस्टीरियल स्टाफ समेत अन्य पदों पर भी भर्तियां होंगी। कुल मिलाकर करीब 47 हजार पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।
दरअसल, हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड विभाग की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तर्ज पर एक अलग बोर्ड बनाने और नई भर्ती नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए।
वर्तमान में संगठन में इतने पद खाली हैं:
- कंपनी कमांडर – 783
- सहायक कंपनी कमांडर – 770
- प्लाटून कमांडर – 2314
- होमगार्ड स्वयंसेवक – 43,327
- मिनिस्टीरियल स्टाफ – 109
पहले भर्तियां मंडल स्तर पर होती थीं, लेकिन अब नए बोर्ड के गठन के बाद लिखित परीक्षा के जरिए चयन होगा। इसमें आपदा प्रबंधन का अनुभव या प्रशिक्षण प्राप्त उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।
सीएम के निर्देश के बाद बोर्ड गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी और उसके बाद भर्तियां प्रारंभ हो जाएंगी।