UP SIR Voter List 2026 : सबसे ज्यादा वोटर्स यूपी से कटे, इस लिंक पर चेक करें अपना नाम

UP SIR Voter List 2026 : उत्तर प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में सुधार के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विशेष गहन परीक्षण (SIR) का ड्राफ्ट रोल जारी कर दिया है। यदि इस ड्राफ्ट में आपका नाम नहीं है, तो आप 6 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

आज मंगलवार, 6 जनवरी 2026 को प्रदेश की नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश की लगभग 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जिसके बाद अब कुल संख्या 12.55 करोड़ मतदाताओं की है। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, यदि किसी मतदाता का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपना नाम चेक करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S24 पर जाकर अपने एपिक नंबर, नाम, विधानसभा और जिला की जानकारी डाल सकते हैं।

यदि किसी मतदाता का नाम इस सूची में नहीं है, तो वह 6 फरवरी तक दावा और आपत्ति दर्ज करवा सकता है। नए मतदाताओं को फॉर्म-6 भरना होगा, यदि किसी का नाम कट गया है तो फॉर्म-7, और यदि संशोधन की आवश्यकता है तो फॉर्म-8 भरना होगा। इन फॉर्म्स को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से जमा किया जा सकता है।

इसके साथ ही, जन्म प्रमाण पत्र, पता प्रमाण पत्र और पहचान पत्र जैसे दस्तावेज भी जरूरी होंगे। अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से संपर्क कर आप अपनी शिकायत या आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। जिन मतदाताओं के नाम इस सूची में नहीं हैं, वे 6 फरवरी तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

यह वोटर लिस्ट का सबसे बड़ा सफाई अभियान माना जा रहा है। नवदीप रिणवा के अनुसार, अब तक राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता दर्ज थे। SIR प्रक्रिया के बाद, 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इनमें सबसे अधिक नाम ट्रांसफर के कारण कटे हैं, जिनकी संख्या 1.26 करोड़ है। इसके अतिरिक्त, 46 लाख मृतक मतदाता, 23.70 लाख डुप्लीकेट नाम, और 83.73 लाख ऐसे मतदाता हैं, जिनके पते पर नहीं मिल पाने के कारण उनका नाम सूची से हटा दिया गया है। इन सभी श्रेणियों के अतिरिक्त भी कई मतदाता ऐसे हैं जिनके नाम इस ड्राफ्ट सूची में नहीं हैं।

यह भी पढ़े : KGMU Love Jihad : इश्कबाज नहीं जिहादी है डॉक्टर रमीज, पहली पत्नी का भी कराया था धर्मांतरण

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें