
लखनऊ/करनाल: हरियाणा के करनाल में 20 से 24 सितंबर तक आयोजित अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 10 पदक अपने नाम किए।
गौतमबुद्ध नगर की आंचल सिरोही और गाजियाबाद की लवलीन कौर ने 50 और 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर यूपी का नाम रोशन किया।
रजत पदक विजेता
- 55 किग्रा: मेरठ की संगीता
- 59 किग्रा: मेरठ की तनु मलिक
- 76 किग्रा: सीतापुर की नीलम तोमर
कांस्य पदक विजेता
- 50 किग्रा: सीतापुर की इन्दु चौधरी
- 53 किग्रा: आगरा की प्रिआंशी प्रजापति
- 57 किग्रा: प्रयागराज की मानसी यादव और गौतमबुद्ध नगर की दीक्षा तोमर
- 62 किग्रा: लखनऊ की पुष्पा यादव
डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि उनका प्रदर्शन पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।