UP Police Bharti : सीएम योगी ने दी पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को राहत, आयु सीमा में मिलेगी 3 वर्ष की छूट

UP Police Bharti 2026 : उत्तर प्रदेश सरकार ने 32,679 पदों पर पुलिस भर्ती के लिए बड़ी घोषणा करते हुए आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट का फैसला लिया है। इस निर्णय का ऐलान शासनादेश के माध्यम से किया गया है।

आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट

  • भर्ती संख्या: 32,679 पद
  • आयु सीमा में छूट: सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 3 वर्षों की छूट
  • शामिल पद: आरक्षी, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन, जेल वार्डर आदि
  • आदेश जारी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर

शासनादेश संख्या-1/1194447/6-1001(008)24/23, दिनांक 05.01.2026 के अनुसार उत्तर प्रदेश लोक सेवा (भर्ती के लिए आयु सीमा का शिथिलीकरण) नियमावली-1992 के नियम-3 के तहत यह छूट दी गई है।

आदेश में क्या कहा गया है?

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, “अभ्यर्थियों के हित में विचार कर यह फैसला लिया गया है।”

क्या कहता है शासनादेश?

  • अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए, आयु सीमा में 3 वर्ष का शिथिलीकरण एक बार के लिए प्रदान किया गया है।
  • यह छूट सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत लागू होगी।
  • पदों में शामिल हैं:
  • आरक्षी नागरिक पुलिस,
  • पीएसी / सशस्त्र पुलिस,
  • विशेष सुरक्षा बल,
  • महिला बटालियन,
  • घुड़सवार पुलिस,
  • जेल वार्डर (पुरुष/महिला)

सपा प्रमुख अखिलेश यादव, भाजपा नेता और विधायक शलभमणि त्रिपाठी समेत कई नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस छूट की मांग की थी।

यह भी पढ़े : Ghaziabad : ‘मैं जाट हूं, 50 थार खरीद सकता हूं…’, नशे में धुत महिला वकील ने आधी रात में काटा बवाल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें