UP News : कानपुर-इटावा हाईवे पर अनियंत्रित कार पलटी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Kanpur Etawah Highway Accident : उत्तर प्रदेश के औरैया में कानपुर-इटावा हाईवे पर मिहौली के पास गुरुवार की रात 10.15 बजे एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकार के मुताबिक, घायलों की पहचान संजय भदौरिया राज प्रताप सिंह और बबलू सिंह सेंगर के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आशंका है कि कार अनियंत्रित होकर पलटने से यह हादसा हुआ।

घायलों में शहर के पढ़ीन दरवाजा निवासी 32 वर्षीय संजय पुत्र मनोज भदौरिया, 29 वर्षीय राज प्रताप सिंह पुत्र सुरेश चंद्र, 40 वर्षीय बबलू सिंह सेंगर पुत्र रविन्द्र सिंह सेंगर है, जिनको एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया।

सूचना पर अस्पताल में सीओ अशोक कुमार और कोतवाल राजकुमार मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। एबुलेंस चालक के मुताबिक तीनों मिहौली के पास घायल अवस्था में मिले है। आसपास कोई वाहन नहीं था। कार क्षतिग्रस्त थी। आशंका है कि कार अनियंत्रित होकर पलटी।

यह भी पढ़े : ‘अमेरिकी रक्षा विभाग’ का नाम अब होगा ‘युद्ध विभाग’, आज ट्रंप करेंगे हस्ताक्षर

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें