
UP News : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में घरों से विवाद के बाद युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे की है। युवक पानी में बहते हुए चला गया, लेकिन पुलिस पहुंचने के बावजूद स्टीमर नहीं आने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने हंगामा किया और जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
युवक का नाम जय कुमार (25) है, जो पुरा गोवर्धन, खंदाैली निवासी है और एक प्लाईवुड कंपनी में सेल्समैन का कार्य करता है। उसके पिता सत्य प्रकाश ने बताया कि जय कुमार सुबह 10 बजे घर से निकला था। एक घंटे बाद किसी ने फोन कर सूचना दी कि युवक बाइक खड़ी करने के बाद बैग और फोन छोड़कर जवाहर पुल से यमुना नदी में कूद गया है।
पुलिस ने जल पुलिस को बुलाया, लेकिन आधे घंटे तक कोई मदद नहीं आई। इस पर परिजन आक्रोशित होकर मार्ग जाम कर दिए। पुलिस ने आश्वासन देने के बाद जाम हटा लिया। पुलिस और गोताखोरों ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि शनिवार को फिर से युवक की तलाश की जाएगी।
यह भी पढ़े : नेपाल की नई पीएम सुशीला कार्की की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं, पति ने हाईजैक कर लिया था प्लेन