
UP IAS Transfer : उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को 46 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इन में कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किए गए हैं, जिनमें मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी जैसे पद शामिल हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग ने यह बदलाव किए हैं। खासतौर पर 10 जिलों के जिलाधिकारियों का भी परिवर्तन किया गया है, जिनमें कौशांबी, श्रावस्ती, रामपुर, बस्ती और बलरामपुर शामिल हैं। राजेश कुमार को मिर्जापुर का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। वे पूर्व में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं, जिससे मिर्जापुर मंडल में विकास परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।
मिर्जापुर के वर्तमान कमिश्नर आईएएस बालकृष्ण त्रिपाठी का तबादला कर उन्हें सचिवालय सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। उनकी जगह राजेश कुमार की तैनाती हुई है। इसके साथ ही, प्रखर सिंह को वाराणसी का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नियुक्त किया गया है, जिससे स्मार्ट सिटी, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और गंगा सफाई परियोजनाओं में तेजी आएगी।
इसके अतिरिक्त, वंदिता श्रीवास्तव को कुशीनगर का नई सीडीओ बनाया गया है, जबकि धनलक्ष्मी को डीजी मत्स्य विभाग नियुक्त किया गया है। वंदिता श्रीवास्तव को कुशीनगर का सीडीओ बनाया गया है, और पूर्ण वोहरा को वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में तैनात किया गया है। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम देवराज ने बताया कि यह तबादला सूची नियमित समीक्षा का हिस्सा है, जिसमें अधिकारियों की कार्यक्षमता और अनुभव को ध्यान में रखा गया है।
डॉ. रूपेश कुमार को सहारनपुर का मंडलायुक्त बनाया गया है, वहीं, संजय कुमार को यूपी मानवाधिकार आयोग का सचिव भी बनाया गया है। अटल कुमार राय को गृह विभाग का सचिव और भानु चंद्र गोस्वामी को मेरठ का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
हाथरस के नए डीएम अतुल वत्स होंगे, जबकि हिमांशु नागपाल को वाराणसी का नगर आयुक्त बनाया गया है। योगेंद्र कुमार को अलीगढ़ का मुख्य विकास अधिकारी, और राजा गणपति आर को सीतापुर का डीएम बनाया गया है। इसी तरह, शिव शरण अप्पा जीएन को सिद्धार्थनगर का डीएम, पुलकित गर्ग को चित्रकूट का डीएम, और पूर्ण बोहरा को वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाया गया है। बिजनौर के नए डीएम रणविजय सिंह और फीरोजाबाद के गुंजन द्विवेदी को नगर आयुक्त बनाया गया है।
कौशांबी के नए डीएम अमित पाल, रामपुर के डीएम महेंद्र कुमार सिंह, बलरामपुर के विपिन कुमार जैन, झांसी के नगर आयुक्त आकांक्षा राणा, और ललितपुर के डीएम सत्य प्रकाश भी नए पदों पर तैनात किए गए हैं। श्रावस्ती के डीएम अश्विनी कुमार और रामपुर के डीएम अजय कुमार द्विवेदी का भी ट्रांसफर हुआ है।
इसके अलावा, 23 अक्टूबर को भी दो आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ था। प्रतीक्षारत अपर मुख्य सचिव अर्चना अग्रवाल को परिवहन विभाग का प्रभार सौंपा गया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है। वर्तमान में, अर्चना अग्रवाल अपर मुख्य सचिव हैं और पूर्व में वह ट्रांसपोर्ट कमिश्नर भी रह चुकी हैं।
अमित कुमार गुप्ता का नाम लिम्का बुक ऑफ नेशनल रिकॉर्ड में दर्ज है। अपने सेवाकाल के दौरान वह 15 साल में 14 बार ट्रांसफर का सामना कर चुके हैं, और सबसे अधिक जिलों के जिलाधिकारी रहने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।
यह भी पढ़े : पीरियड्स आए हैं, छुट्टी चाहिए! महिला सफाईकर्मियों से सुपरवाइजर बोला- ‘कपड़े उतार कर चेक करवाओ’










