यूपी चुनाव आयोग की विशेष पहल: जिलाधिकारियों के X हैंडल की सूची जारी, टैग कर अधिकारियों तक पहुँचा सकते हैं अपनी बात

Lucknow : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल की लिस्ट जारी कर दी है।

यदि किसी नागरिक को मतदाता सूची से जुड़ी कोई समस्या है, जैसे नाम जोड़ना, कटवाना, संशोधन या अन्य जानकारी चाहिए, तो वे सीधे अपने संबंधित ज़िले के DEO के X हैंडल को टैग कर अपनी बात अधिकारियों तक पहुँचा सकते हैं।

CEO उत्तर प्रदेश के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य मतदाता संबंधी समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है।

CEO ने अपने X हैंडल पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों के DEO के X हैंडल नीचे दिए गए हैं। जिन नागरिकों को मतदाता सूची से संबंधित कोई समस्या है या जानकारी चाहिए, वे अपने ज़िले के DEO को टैग कर सीधे अपनी बात रख सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें