UP : दिवाली पर नहीं मिला बोनस तो नाराज टोल कर्मियों ने 10 घंटे में सरकार का करा दिया लाखों का नुकसान

UP News : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार रात अफरा-तफरी मच गई, जब टोल प्लाजा-21 पर काम करने वाले कर्मचारियों ने दीपावली बोनस न मिलने से नाराज़ होकर सभी टोल गेट खोल दिए और धरने पर बैठ गए। इस घटना के कारण हज़ारों गाड़ियां बिना टोल टैक्स दिए फर्राटा मारकर निकलती रहीं, जिससे कंपनी को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है।

बोनस न मिलने से नाराज़ कर्मचारी

यह घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा-21 पर हुई। श्रीसांई और दातार कंपनी के कर्मचारी, जिन्हें दीपावली के मौके पर बोनस नहीं मिला, भारी गुस्से में थे। उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें आश्वासन दिया जा रहा था कि बोनस की राशि उनके खातों में आ जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नाराज़ कर्मचारियों ने रविवार रात को विरोधस्वरूप बूम बैरियर (टोल गेट) खोल दिए और धरने पर बैठ गए।

10 घंटे तक चला धरना, लाखों का नुकसान

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक उनकी बोनस की मांग पूरी नहीं हो जाती, वे काम पर नहीं लौटेंगे और हड़ताल जारी रखेंगे। अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस हड़ताल के कारण लगभग 10 घंटे तक टोल गेट बंद रहा, जिससे हज़ारों गाड़ियां बिना टोल दिए निकल गईं। इससे कंपनी को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है।

अधिकारियों का आश्वासन पर खत्म हुई हड़ताल

लंबे समय तक चली हड़ामे के बाद, वरिष्ठ अधिकारियों ने कर्मचारियों को उनकी मांगें जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया। अधिकारीगण के आश्वासन पर ही कर्मचारी अपने धरने को समाप्त कर सोमवार सुबह काम पर लौट आए।

यह भी पढ़े : Bihar Election : तेजस्वी यादव देंगे जीविका दीदीयों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा, लोन का ब्याज भी करेंगे माफ

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें