UP : नहाते समय पानी में उतरा करंट, पिता को बचाने आए बेटे की भी मौत

महराजगंज। ग्राम सभा सुकरहर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। टुल्लू पंप से नहाते समय पानी में करंट उतरने के कारण पिता और पुत्र की मृत्यु हो गई। स्वजन की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। 

ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के सुकरहर गांव में शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे श्रीकांत यादव ने नहाने के लिए हैंडपंप से जुड़े टुल्लू पंप को चालू किया। इसके बाद पानी आने पर वह नहाने लगे। 

इसी दौरान पीनी में करंट उतरने से वह करंट की चपेट में आ गए और तड़पने लगे। पिता को तड़पता देख बेटा संतोष यादव उन्हें बचाने पहुंचा, तभी वह भी करंट की चपेट में आया गया। दोनों के करंट की चपेट में आने पर घर की महिलाएं शोर मचाने लगी। 

शोर सुनकर आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गए। आनन-फानन में बिजली काटी गई। इसके बाद करंट की चपेट में आए पिता-पुत्र को स्वजन स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़े : ‘मैं चोर नहीं…’ अफवाह बनी जानलेवा! व्यापारी को चोर समझकर पीटा, 25 लोगों पर FIR दर्ज

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें