UP Bypolls Results 2024: कुंदरकी सीट पर भाजपा 55,082 वोटों आगे

उत्तर प्रदेश की कुंदरकी विधानसभा सीट पर भाजपा को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह साप के हाजी रिजवान पर भारी पड़ रहे हैं। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार 62,111 वोटों के साथ काफी आगे चल रहे हैं। जबकि सपा के मोहम्मद रिजवान को सिर्फ 7,029 वोट मिले हैं।

कुंदरकी सीट पर दसवें राउंड की मतगणना में कुल 75,439 वोटों की गिनती हो चुकी है। इसमें भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह 62,111 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। सपा उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान को 7,029 वोट मिले हैं। रामवीर सिंह ने 55,082 वोटों की बढ़त बना रखी है।  

बता दें कि प्रदेश की कुंदरकी सीट पर भाजपा जीत पक्की हो चुकी है। 31 साल बाद भाजपा कुंदरकी सीट जीतेगी। इससे पहले 1993 में भाजपा ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। इसके बाद से भाजपा यहां कमल खिलाने के लिए तरस रही थी। लेकिन इस उनपचुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

लखनऊ: वक्फ संशोधन विधेयक पेश को लेकर पुराने लखनऊ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर