यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट: किसान की बेटी प्रगति गुप्ता ने लखनऊ में मारी बाज़ी, 95% अंकों के साथ बनी टॉपर

उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को जारी हुआ, जिसमें लखनऊ जिले की प्रगति गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में टॉप किया। प्रगति किसान परिवार से हैं और उन्होंने 95% अंक हासिल किए। उनके साथ-साथ रितिश कुमार और सफल मिश्रा ने भी 95% अंक लाकर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।

दूसरे स्थान पर श्रेयांश अस्थाना और अंशिका यादव रहे, जिन्हें 94.83% अंक मिले। तीसरे स्थान पर यशी सक्सेना और सूर्य चंद्रा ने 94.50% अंकों के साथ जगह बनाई।

लखनऊ जिले का कुल पासिंग प्रतिशत 92.78% रहा। यहां कुल 53,832 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 51,080 ने परीक्षा दी और 47,393 छात्र पास हुए। खास बात यह रही कि लखनऊ जिला कारागार के 8 बंदियों ने भी परीक्षा पास की।

वहीं, पूरे प्रदेश की बात करें तो जालौन के यश ने पूरे यूपी में टॉप किया है। उन्हें 97.83% अंक प्राप्त हुए। इटावा की अंशी और बाराबंकी के अभिषेक ने 97.67% अंकों के साथ दूसरा स्थान साझा किया। तीसरे स्थान पर मुरादाबाद की रितू गर्ग, सीतापुर के अर्पित वर्मा और जालौन की सिमरन गुप्ता रहे, जिन्हें 97.50% अंक मिले।

इस साल प्रदेश में कुल 90.11% छात्र सफल हुए। इसमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। 93.87% लड़कियां पास हुईं, जबकि 86.66% लड़के सफल रहे। इस प्रकार लड़कियां 7.21% आगे रहीं। पिछले वर्ष (2024) 89.55% छात्र पास हुए थे, यानी इस साल 0.56% अधिक विद्यार्थी पास हुए हैं।

उत्तर प्रदेश में 12 वीं में टॉपर्स
प्रथम स्थान : महक जायसवाल (प्रयागराज) :
द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से चार लोगों ने प्राप्त किया
साक्षी (अमरोहा)
आदर्श यादव (सुल्तानपुर)
शिवानी सिंह (प्रयागराज)
अनुष्का सिंह (कौशांबी)
तीसरा स्थान – मोहिनी (इटावा)

उत्तर प्रदेश में 10वीं में टॉपर्स
प्रथम स्थान -यश प्रताप सिंह (जालौन)
द्वितीय स्थान -अंशी (इटावा), अभिषेक यादव (बाराबंकी)
तृतीय स्थान- रितु गर्ग (मुरादाबाद), अर्पित वर्मा (सीतापुर), सिमरन गुप्ता (जालौन) :

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

आसमान छू रहा श्रीनगर से वापसी का टिकट, टूरिस्ट सर्विस प्रोवाइडर और हाटलों के लिए जारी हुई एडवाइजरी एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पहल को गति देने में जुटे पूर्व छात्र नेता, अभियान को जमीनी स्तर तक ले जाने की तैयारी कानपुर : शुभम द्विवेदी के अंतिम दर्शन को पहुंचे सीएम योगी पहलगाम नरसंहार का बदला, मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 4 सहयोगी गिरफ्तार शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया युवक संदूक में घुसा, फिर हुई पिटाई