केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विदिशा के प्रवास पर

विदिशा : केंद्रीय कृषि तथा किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (गुरुवार को) मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमो में सम्मिलित होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री चौहान अपने प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के क्रम में आज भोपाल के स्मार्ट सिटी उद्यान में पौधे लगाएंगे और इसके बाद यहां से प्रस्थान कर 10.30 बजे सुबह विदिशा पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और सायं चार बजे विदिशा से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें