उज्जैन : स्वामी रामदेव ने भगवान महाकाल के किए दर्शन, पहलगाम हमले पर बोले- ‘पाकिस्तान को जरूर देना चाहिए जवाब’

उज्जैन : योग गुरु स्वामी रामदेव बुधवार को उज्जैन प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कहा कि धर्म पूछकर गोली मारने वाले पाकिस्तान को जवाब जरूर देना चाहिए। महाकाल भी काल बनकर खड़े होंगे और सत्य की विजय होगी।

योग गुरु स्वामी रामदेव बुधवार को अक्षय तृतीया के पर्व पर अलसुबह चार बजे उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने यहां महाकालेश्वर मंदिर में नंदी हॉल में करीब दो घंटे तक बैठकर भगवान महाकाल की आराधना की। भस्म आरती के बाद उन्होंने देहरी से भगवान महाकाल का पूजन किया और नंदी जी का पूजन अभिषेक कर भगवान का आशीर्वाद लिया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेन्टर और गिरीश तिवारी ने स्वामी रामदेव का स्वागत व सम्मान किया गया।

महाकालेश्वर मंदिर में पूजन के बाद स्वामी रामदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अक्षय तृतीया पर महाकाल के दर्शन कर अभिभूत हूं। भगवान महाकाल से प्रार्थना की है कि भारत माता भूमि सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्र धर्म निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से की मुलाकातयोग गुरु स्वामी रामदेव ने भगवान महाकालेश्वर की भस्मारती में शामिल होने के बाद उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने योग गुरु स्वामी रामदेव का शॉल, श्रीफल एवं भगवान श्री महाकाल की तस्वीर भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने कहा कि विरासत मूलक विकास और संस्कृति के नए प्रतिमान मुख्यमंत्री डॉ यादव प्रतिदिन गढ़ रहे हैं। मध्य प्रदेश धर्म भूमि भी है। मध्य प्रदेश में कृषि से लेकर उद्योग तक हर क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित हो रहे हैं और अब तो मध्य प्रदेश धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्तर पर भी उन्नति कर रहा है। आगामी सिंहस्थ महापर्व को लेकर भी यहां पर समस्त तरह की तैयारीयां हो रही हैं।

स्वामी रामदेव ने मुख्यमंत्री डॉ यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके विशेष प्रयासों और पुरुषार्थ से उज्जैन में आगामी महाकुंभ पर्व का आयोजन किया जा रहा है। भगवान महाकालेश्वर देवाधिदेव महादेव हैं और उनके अनुग्रह को प्राप्त कर संपूर्ण विश्व में उज्जैन नगरी सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित हो रही है। यहां आयोजित होने वाला कुंभ एक दिव्य स्वरूप में आयोजित हो, ताकि सनातन धर्म का गौरव एक नए रूप में पूरे विश्व के समक्ष देखने को मिले। मुख्यमंत्री डॉ यादव वीरता और विनय की प्रतिमूर्ति बनकर करोड़ों लोगों की सेवा का कार्य कर रहे हैं।

स्वामी रामदेव ने कहा कि आज अक्षय तृतीया के पर्व पर वे भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आए थे। भस्मारती के दर्शन कर उन्हें दिव्य और अद्भुत अनुभव प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि डॉ. मोहन यादव को जब उनके आगमन की जानकारी मिली, तो उन्होंने स्वयं संपर्क कर मिलने की इच्छा जताई, जो उनकी भक्तिपूर्ण एवं सादगीपूर्ण कार्यशैली को दर्शाता है। अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री को उज्जैन के निरंतर विकास और कुंभ आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

सेना के नये कमांडर होंगे एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारत से अधूरे इलाज के बाद लौटे पाकिस्तानी किशोर की गुहार, बोला- पीएम मोदी मेरी मां को कराची लौटने दें चिदंबरम के खिलाफ आरोप तय करने से रोका नहीं जा सकता परिसर के पूरक मंदिरों में अक्षय तृतीया से शुरू होगी मूर्तियों की स्थापना नवादा के लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले! रिंग रोड को लेकर आ गया बड़ा अपडे