गौला नदी में डूबे दो किशोर, घंटों की खोज के बाद शव बरामद, गांव में पसरा मातम

हल्द्वानी : बकुलिया गांव के निवासी दो बच्चे उमस भरी गर्मी से बचने के लिए गत दिवस गौला नदी में नहाने गए थे, जिनके शव लगभग 14 घंटे की खोजबीन के बाद गोताखोरों की मदद से नदी से बरामद कर लिए गए। इस दुखद घटना से दोनों बच्चों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गत शाम लगभग 5 बजे मोटाहल्दू के ग्राम बकुलिया निवासी अंकित भौर्याल पुत्र दीवान सिंह भौर्याल उम्र 15 वर्ष एवं कृष दानू पुत्र दरबान सिंह दानू उम्र 15 वर्ष नहाने के लिए गौला नदी की ओर निकले थे। जब वे देर शाम तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद आसपास के ग्रामीण, निवर्तमान ग्राम प्रधान विपिन चंद्र जोशी समेत क्षेत्रवासियों ने उनकी तलाश शुरू की। पूरी रात तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला।

अगली सुबह पुनः खोजबीन शुरू की गई, तो गौला नदी के किनारे दोनों के कपड़े मिले, जिससे उनके नदी में डूबने की आशंका गहराई। इसके बाद गांव के ही गोताखोरों को बुलाया गया। सबसे पहले एक बच्चे का शव मिला और फिर लगभग 11 बजे दूसरे बच्चे का भी शव बरामद हो गया।

दोनों बच्चों की एक साथ डूबने से मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, अंकित कक्षा 9 और कृष कक्षा 10 का छात्र था तथा दोनों मोटाहल्दू के एक निजी विद्यालय में पढ़ते थे।

ये भी पढ़ें:

महराजगंज : काम के दौरान करंट लगने से बिजली कर्मचारी की मौत, एक घंटे तक सड़क किया जाम
https://bhaskardigital.com/electricity-worker-died-due-to-electric-shock/

बिहार की अनोखी पहल: गया में गीर गायों की बन रही कुंडली, नामकरण में झलकता है गौ विज्ञान और पौराणिक आस्था
https://bhaskardigital.com/bihar-kundali-of-gir-cows-is-being-made-in/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

बाइक पर खड़े होकर किया खतरनाक स्टंट 2006 ब्लास्ट केस में बेकसूर थे मुस्लिम – अबू आजमी फतेहपुर : नशे में धुत दारोगा ने दिखाए तेवर DJ की आवाज से भड़का हाथी कांवड़ियों पर किया हमला वडोदरा की सड़कों पर टहला मगरमच्छ, लोगों में हड़कंप