दो मुंह चार आंखों वाली बछिया का हुआ जन्म, लोग मान रहे ईश्वरीय चमत्कार

भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। क्षेत्र के मोहल्ले में एक किसान के घर में दो मुँह, चार आंखों वाली बछिया ने जन्म लिया है। लोग इसे कुदरत का करिश्मा मान रहें हैं। इसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। नगर के लोगों के बीच बछिया चर्चा का विषय बना हुई है। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है।
बता दें कि मोहल्ला सराय झाझन निवासी राज कुमार के यहां शुक्रवार की सुबह एक विचित्र गाय ने बछिया को जन्म दिया जिसके दो मुंह में चार आंखे हैं। इसको देखकर परिजन स्तब्ध रह गए और यह सूचना मोहल्ले में बहुत तेजी से फैल गई। जिसको देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। इस दौरान आए लोग इसको ईश्वरीय चमत्कार मान रहे हैं। कुछ महिलाएं बछिया को प्रभु का चमत्कार बता रही हैं और लोग बछिया की पूजा अर्चना कर रहे हैं। पशुपालक किसान ने बछिया को निप्पल से दूध पिलाया है। समाचार लिखे जाने तक बछिया और गाय दोनों स्वस्थ हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर रूम पर चलो नहीं तो नौकरी छोड़ : नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई