ट्रंप ने पोस्ट से दिया बड़ा संदेश, अमेरिका में सहायता प्राप्त करने वाले प्रवासियों की सूची में भारत का नाम नहीं

America : अमेरिका में प्रवासियों की सहायता और आय के संदर्भ में एक नई बहस छिड़ गई है, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक सूची पोस्ट की है। इस सूची में पाकिस्तान, भूटान, चीन, बांग्लादेश, नेपाल जैसे कई देशों के प्रवासियों को अमेरिका में कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले परिवारों का प्रतिशत दर्शाया गया है। इस सूची में भारत का नाम शामिल नहीं है, जिससे भारत के प्रवासियों की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं।

ट्रंप द्वारा ट्रुथ सोशल पर साझा की गई इस सूची में लगभग 120 देशों और क्षेत्रों का उल्लेख है। सूची में दिखाया गया है कि बांग्लादेश के 54.8 प्रतिशत, पाकिस्तान के 40.2 प्रतिशत, नेपाल के 34.8 प्रतिशत, चीन के 32.9 प्रतिशत, इजरायल/फिलिस्तीन के 25.9 प्रतिशत, यूक्रेन के 42.7 प्रतिशत और एशिया के अन्य क्षेत्रों के 38.8 प्रतिशत प्रवासी परिवार सहायता प्राप्त कर रहे हैं।

वहीं, दूसरी ओर, आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय-अमेरिकियों की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत है। प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार, भारतीय-अमेरिकियों की औसत घरेलू आय अमेरिका में सबसे अधिक है। 2023 में, भारत मूल के परिवारों की औसत वार्षिक आय 1,51,200 डॉलर थी, जो देश के अन्य एशियाई समूहों की तुलना में काफी अधिक है।

भारतीय प्रवासी मुखिया परिवारों की औसत आय, अमेरिका में जन्मे भारतीय परिवारों से भी अधिक है। जहां भारत में रहने वाले भारतीय परिवारों की औसत आय 1,20,200 डॉलर थी, वहीं अमेरिका में जन्मे भारतीय परिवारों की यह आय 1,56,000 डॉलर तक पहुंच गई है।

प्यू रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार, 16 वर्ष और उससे अधिक उम्र के भारतीय-अमेरिकियों की वार्षिक आय 85,300 डॉलर है, जो कुल एशियाई आबादी के औसत 52,400 डॉलर से अधिक है। यह आंकड़ा भारतीय-अमेरिकियों की आर्थिक आत्मनिर्भरता और उच्च शिक्षित होने का संकेत देता है।

डोनाल्ड ट्रंप की यह पोस्ट इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसमें भारत का नाम नहीं होने के कारण भारत-प्रवासियों की स्थिति और उनकी आर्थिक सफलता पर सवाल उठ रहे हैं। यह स्थिति यह दिखाती है कि भारतीय-अमेरिकियों ने अपने कौशल, शिक्षा और मेहनत के बल पर अमेरिका में एक मजबूत स्थान बनाया है।

यह भी पढ़े : झांसी में चाहे बुर्का हो या घूंघट, बिना चेहरा दिखाए नहीं मिलेंगे जेवर; पुलिस की सहमति से दुकानों के बाहर लगे पोस्टर

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें