अलास्का में मिले ट्रम्प और पुतिन, यूक्रेन युद्ध पर समाधान की कोशिश, पढ़े मीटिंग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन की बहुचर्चित बातचीत के लिए दोनों नेता अलस्काा पहुंच गए हैं। दोनों हवाई अड्डे पर एक साथ मिले और फिर एक ही कार में सवार होकर वार्ता स्थल की ओर रवाना हुए। बातचीत में अमेरिकी विेदेश सचिव मार्क रूबियो और रुस के विदेश मंत्री सर्गेई रूबियो भी सम्मिलित हैं। बातचीत के विस्तृत विवरण की प्रतिक्षा है।

बातचीत से पहले रवाना होते समय अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने पहले ही कह दिया है कि यदि बातचीत उनके मुताबिक नहीं हुई तो वे बीच में ही वापस आ सकते हैं। बातचीत के लिए तैयार मंच के बैकग्राउंड पर पहले से ही लिखा गया है – अलास्का2025, पर्सयूरिंग पीस अर्थात शांति की कोशिश।

ट्रम्प-पुतिन की मीटिंग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स

राष्ट्रपति पुतिन 10 साल बाद अमेरिका पहुंचे। यूक्रेन जंग पर बात करेंगे।
दोनों नेता एक ही गाड़ी में बैठकर मीटिंग के लिए निकले।
रूस ने कहा कि पुतिन और ट्रम्प की बैठक 6-7 घंटे चल सकती है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि सबकुछ अमेरिका के कड़े रुख पर निर्भर।
रूसी विदेश मंत्री कल अलास्का पहुंचे तो उन्होंने USSR लिखी टी-शर्ट पहनी थी।’

ट्रम्प और पुतिन सातवीं बार मिले
पुतिन और ट्रम्प के बीच यह सातवीं मुलाकात है। इससे पहले ट्रम्प के पहले कार्यकाल (2017-2021) में दोनों नेता छह बार विदेशों में मिले थे, जिनमें हैम्बर्ग (जर्मनी), दा नांग (वियतनाम), हेलसिंकी (फिनलैंड), ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना), और ओसाका (जापान) शामिल है।

पुतिन 10 साल बाद अमेरिका पहुंचे
रूसी राष्ट्रपति पुतिन 10 साल बाद अमेरिका पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर रेड बिछाकर उनका स्वागत किया गया। ट्रम्प ने उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव किया। इसके बाद पुतिन, ट्रम्प की कार में बैठकर यूक्रेन जंग पर मीटिंग के लिए रवाना हो गए।

पुतिन इससे पहले आखिरी बार 2015 में UN महासभा (UNGC) की बैठक में शामिल होने लिए अमेरिका आए थे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल