
करनाल : राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बुधवार सुबह घरौंडा के नजदीक एक भयानक हादसा हुआ। दिल्ली की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन में चला गया और करनाल की तरफ से आ रही पंजाब रोडवेज बस, एक कार और बाइक से टकरा गया।
इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रक दूसरी लेन में वाहनों से टकराते हुए ग्रिल तोड़कर सर्विस लेन पर पहुंचा। ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल है।
मौके पर कार्रवाई–
सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। हादसा सुबह लगभग पौने आठ बजे हुआ। घायल चार लोगों में से दो को घरौंडा और दो को करनाल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे में जान गंवाने वाले:
- बाइक सवार: कोहंड निवासी संजिव
- बाइक सवार: घरौंडा निवासी विशाल
- कार सवार: अलीगढ़ निवासी दो अन्य युवक (पहचान अभी नहीं हुई)
संजिव और विशाल क्रीड़ा विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर थे।















