
लखनऊ : तिरंगा केवल एक झंडा नहीं बल्कि हमारे देश की अस्मिता, बलिदानों और एकता का प्रतीक है। 13 से 15 अगस्त तक हर घर, हर प्रतिष्ठान, हर कार्यालय और हर संस्था में तिरंगा अवश्य फहराएं। यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव का प्रतीक है। इसे जन-जन तक पहुँचाना हमारा दायित्व है। हर घर तिरंगा अभियान में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के.शर्मा ने तिरंगा यात्रा के दौरान यह उद्गार व्यक्त किये।
सुबह 9ः30 बजे प्रारंभ हुई इस यात्रा में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।यात्रा मार्ग पर स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा से पूर्व ऊर्जा मंत्री ने अपने आवास पर तिरंगा लगाया और कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि अपने कर्तव्यों को याद करने का अवसर है।
उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं। इस तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ अधिकारी आशीष गोयल,पंकज कुमार, अनुज झा,अजय कुमार शुक्ल सहित नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी पूर्वक शामिल हुए।
ये भी पढ़ें: झाँसी : स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सघन चेकिंग अभियान, 52 चालान काटे गए
झाँसी : पुलिस ने निकाली “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली