मध्य प्रदेश में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, धर्मेंद्र लोधी ने दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र लोधी ने प्रदेशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी को कोटि-कोटि नमन।

लोधी ने आगे कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक विचार हैं। जब अंग्रेजों का अत्याचार चरम पर था, उन्होंने जनजातीय समाज को संगठित किया और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उनका जीवन यह सिखाता है कि देशभक्ति केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्म और समर्पण में बसती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2021 में यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर इसे जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में यह दिवस पूरे राज्य में मनाया जाता है और बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। उनके अदम्य साहस और दार्शनिक चिंतन ने मानव समाज को प्रेरित किया है। मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान राष्ट्रनायक बिरसा मुंडा को पुनः शत-शत नमन।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें