
उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 15 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। यह तबादले विशेष रूप से अपर जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और सहकारी चीनी मिलों के प्रमुख पदों पर किए गए हैं। आइए डालते हैं एक नजर इस तबादला सूची पर—
- श्री दीप्ति देव यादव, जो अब तक सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ में प्रधान प्रबंधक थे, उन्हें अब अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल, लखनऊ बनाया गया है।
- राज बहादुर-1, उपजिलाधिकारी ललितपुर से स्थानांतरित होकर अब अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), लखनऊ होंगे।
- जय प्रकाश-2 को लखनऊ चीनी मिल संघ से स्थानांतरित कर गोरखपुर मंडल में अपर आयुक्त बनाया गया है।
- अजय कुमार राय और सुधीर कुमार मिश्रा को भी गोरखपुर मंडल में अपर आयुक्त और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।
- दर्शक कुमार को उप संचालक चकबंदी, गोरखपुर बनाया गया है।
- गौरव कुमार-2, अब मुख्य राजस्व अधिकारी, अयोध्या बनाए गए हैं।
- कल्पना जायसवाल को बदायूं की अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) और रोशनी यादव को पीलीभीत की ADM (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है।
- वर्षा कुमार शुक्ला को अब ADM (वितरण), सोनभद्र बनाया गया है।
- भारत, उपजिलाधिकारी गोंडा, अब अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, अयोध्या होंगे।
- अंकिता कुमार को मेरठ में सहकारी चीनी मिल संघ की जिम्मेदारी दी गई है।
- रमन कुमार और सुभी मनी अरोरा को महाराजगंज और मुरादाबाद की सहकारी चीनी मिलों का नया प्रधान प्रबंधक बनाया गया है।
- वहीं, कुलदीप सिंह को नगर मजिस्ट्रेट, सहारनपुर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: Jaunpur: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत