
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पीसीएस अधिकारियों के बीच बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। जिसमें एक साथ 41 अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इस फेरबदल में अधिकांश अधिकारी एसडीएम स्तर पर हैं। बुधवार सुबह हुए इन तबादलों में देवरिया के अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव को सिद्वार्थ नगर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, मेरठ की अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय को मुरादाबाद का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।
बरेली के अपर जिलाधिकारी दिनेश को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है, जबकि बस्ती के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय को फिरोजाबाद का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। आगरा के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार शाक्य को प्रयागराज का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।
हमीरपुर के उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम को सीतापुर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि प्रतापगढ़ के उपजिलाधिकारी भारत राम को बुलंदशहर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। वाराणसी के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार यादव को ललितपुर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

अयोध्या के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव को बंदायू का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है, और कानपुर नगर के उपजिलाधिकारी जंगबहादुर यादव को रामपुर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। जौनपुर के उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव को सिद्वार्थनगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।
संतकबीर नगर के उपजिलाधिकारी रमेश चन्द्र को सोनभद्र का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि वाराणसी के उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद को औरैया का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी क्रम में प्रयागराज के उपजिलाधिकारी रमेश मौर्य को एटा का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इस फेरबदल में हमीरपुर के उपजिलाधिकारी राजेश चन्द्र को मेरठ का अपर जिलाधिकारी, बाराबंकी के उपजिलाधिकारी राम आसरे वर्मा को सहारनपुर का अपर जिलाधिकारी, और देवरिया के उपजिलाधिकारी मंजूर अहमद अंसारी को कासगंज का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।