कोहरे के कारण 1 दिसम्बर से निरस्त रहेंगी ट्रेनें

Lucknow : रेलवे ने दिसम्बर माह में कोहरे के मौसम को देखते हुए 1 दिसम्बर से 28 फरवरी 2026 तक आठ जोड़ी ट्रेनों को निरस्त व उनके फेरों में कमी करने का निर्णय लिया है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को 1दिसम्बर से 26फरवरी 2026 तक निरस्त रहेगी।

इसी प्रकार से ट्रेन संख्या 11124 बरौनी-ग्वालियर प्रत्येकमंगलवार एवं शुक्रवार को 2दिसम्बर से 27फरवरी 2026 तक, ट्रेन संख्या 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-लखनऊ जं. प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को 6दिसम्बर से 28फरवरी 2026 तक,ट्रेन संख्या 11110 लखनऊ जं..वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को 6दिसम्बर से 28फरवरी 2026 तक,ट्रेन संख्या 12033 कानपुर-नई दिल्ली,ट्रेन संख्या 12034 नई दिल्ली-कानपुर,सप्ताह में 6 दिन मंगलवार,गुरुवार,शनिवार 2दिसम्बर से 28फरवरी 2026 तक,ट्रेन संख्या 12179 लखनऊ जं.आगरा फोर्ट,ट्रेन संख्या 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं. प्रत्येेक शनिवार एवं रविवार को 6दिसम्बर से 28फरवरी 2026 तक निरस्त रहेगी।

ये भी पढ़ें: Jalaun : तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल

Hardoi : कुल्हाड़ी से गला रेतकर पति ने की पत्नी की हत्या, बेटी घायल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें