लुधियाना में दर्दनाक हादसा : माचिस से खेलते समय कंबल में लगी आग…जिंदा जला मासूम !

लुधियाना (पंजाब)  लुधियाना के जमालपुर स्थित भामियां इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में खेलते समय कंबल में आग लगने से एक साल के मासूम की जलकर मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है। परिवार ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात अर्जुन के माता-पिता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सुबह भी माहौल तनावपूर्ण रहा। अर्जुन की मां रीना देवी ने बताया कि उनके पति सुबह बिना खाना खाए ही घर से निकल गए थे। उन्हें मनाने और खाना देने के लिए रीना फैक्टरी चली गईं। इस बीच घर पर बच्चे खेल रहे थे।

खेल-खेल में किसी बच्चे ने माचिस जला दी और जलती तीली कंबल पर गिर गई। कुछ ही क्षणों में कंबल में आग लग गई और आग तेजी से फैल गई। इसी बीच मासूम अर्जुन उसमें फंस गया। रीना देवी ने बताया कि जब वह घर लौट रही थीं, तभी उन्हें घर से उठता धुआं दिखाई दिया। जब तक वह पहुंचीं, अर्जुन बुरी तरह झुलस चुका था।

परिजनों ने आनन-फानन में उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना जमालपुर पुलिस ने घटना की जानकारी दर्ज कर ली है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपने की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढे़ – निर्दयता की हद पार : पानीपत में नहर से मिला नवजात बच्ची का शव…जांच में जुटी पुलिस

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें